बीकानेर। भारतीय वन सेवा के अधिकारी एवं पर्यावरणविद दंपती डॉ. शलभ कुमार एवं मनाली सेन का सर्किट हाउस में मुक्ति संस्था ने सम्मान किया। इस अवसर उपवन संरक्षक एवं पर्यावरणविद डॉ. शलभ कुमार ने कहा कि पर्यावरण का हमें विशद अर्थों में पोषण करना चाहिए। बीकानेर का पर्यावरण अद्वितीय कहा जा सकता है, जहां मेल-जोल और भाईचारा अनुकरणीय है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय वन सेवा के अधिकारी एवं पर्यावरणविद मनाली सेन ने कहा कि हर मान-सम्मान जिम्मेदारी बढ़ाता है, वहीं कुछ नया करने की प्रेरणा और उत्साह भी जाग्रत करता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की मनमोहक संस्कृति से कोई एक बार जुड़ जाता है तो वह उससे भीतर तक बंध जाता है। कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने सम्मान समारोह में दोनों पर्यावरणविदों के कार्यों की चर्चा करते हुए अनेक संस्मरण साझा किए। व्यंग्यकार कहानीकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि डॉ. शलभ कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। शर्मा ने उनके रचनात्मक लेखन और अध्ययन पर प्रकाश डालते हुए उनके संस्मरण साझा करते हुए मनाली सेन के प्रशासनिक कार्यों में उच्च कोटि की संवेदनशीलता को उल्लेखनीय बताया।
कार्यक्रम में कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया, कवि-कहानीकार नवनीत पांडे, अध्यक्ष महावीर इंटरनेशनल पूरनमल राखेचा, पार्षद हजारी देवड़ा, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, अध्यक्ष मुक्ति हीरालाल हर्ष एवं पूर्व सदस्य स्थायी लोक अदालत एडवोकेट महेन्द्र जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope