• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने का मामला दर्ज

entered the Case to disturb of Marriage woman For dowry - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने व स्त्रीधन हड़पने का मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने विवाहिता के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बांद्रा बास मस्जिद के पास की निवासी सोनिया पत्नी जेठाराम पुत्री नारायण ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष वाले शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान करने में लगे हुए हैं। पति और सास ने पिछले दिनों पीहर पक्ष वालों को फोन कर दहेज भेजने की बात भी कही। जब दहेज भेजा नहीं गया तो पति जेठाराम पुत्र बृजलाल और सास पार्वती पत्नी बृजलाल ने विवाहिता का स्त्रीधन हड़प लिया। विवाहिता की रिपोर्ट पर महिला पुलिस ने अनोपगढ़ स्थित प्रेमनगर वार्ड नं. 5 में रहने वाले जेठाराम पुत्र बृजलाल, पार्वती पत्नी बृजलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-entered the Case to disturb of Marriage woman For dowry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: entered, case, disturb, marriage, woman, dowry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved