• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गऊ पूजन के साथ कांग्रेस का गौ रक्षा अभियान शुरू

Congress cow protection campaign begins with cow worship - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। गऊ पूजन के साथ शहर कांग्रेस ने आज मंंगलवार को बीकानेर में गौ रक्षा अभियान शुरू कर दिया। जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं ने शहर के लगभग सभी वार्डों में पहुंचकर गौधन की पूजा की।

शहर के जस्सूसर गेट में मंत्रोच्चार के साथ गाय का पूजन कर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व काबिना मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, प्रदेश मंत्री हाजी जियाउर रहमान आरिफ, पूर्व पार्षद आनन्दसिंह सोढा आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इसी स्थान पर एकत्रित प्लास्टिक थैलियों व अन्य कचरे को जलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आमजन को प्लास्टिक थैलियों के बहिष्कार के लिए आह्वान किया गया।

गौ रक्षा अभियान कार्यक्रम के दौरान पूर्व काबिना मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि गौ माता की दुर्दशा दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है। हमें स्वयं इस परिस्थिति को बदलने के लिए गली-मोहल्लों में जाकर आमजन को इसके लिए जागरूक करना होगा। इस अभियान के माध्यम से गौवंश की दुर्दशा में सुधार के लिए अनेक प्रयास किये जायेंगे।

उधर जस्सूसर गेट क्षेत्र कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू के नेतृत्व में महिलाओं व पुरुषों ने गौ पूजन कर अभियान में भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress cow protection campaign begins with cow worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress cow protection campaign, begins with cow worship, cow protection campaign in bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved