• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ससुर सहित एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

A case of rape  filed against father-in-law and another in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। एक ससुर ने मौका पाकर बहू को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने ससुर सहित एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। कहा है कि शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उससे जबरदस्ती करने लगा। उसके बाद में सुसर और एक अन्य व्यक्ति ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

नगर निगम, भण्डार के पीछे रहने वाली विवाहिता ने महिला थाने में दर्ज करवाये मामले में बताया कि उसकी शादी सुरतगढ़ निवासी केवल किशन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल वाले उसे तंग करना शुरू कर दिए। ससुराल वालों से तंग आकर वह मायके आ गई। उसके बाद एकबारगी समझौता हो गया। कुछ दिन पहले आरोपियों ने दहेज के खातिर उससे फिर मारपीट शुरू कर दी।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके ससुर व एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। वह किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकल भागी और मायके घर पहुंच कर सारी बात बताई। इसके बाद में पीड़ित महिला ने महिला थाने में हाजिर होकर आपबीती बताई।

परिवादी की रिपोर्ट पर महिला पुलिस ने आरोपी ससुर रामदास पुत्र विष्णुदास और जफर पुत्र नामालूम के खिलाफ धारा 376 और राममूर्ति पत्नी रामदास, विमला पुत्री रामदास अग्रवाल के खिलाफ धारा 498, 406, 504, 120 बी भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले की जांच थानाधिकारी आनंदकुमार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A case of rape filed against father-in-law and another in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a case of rape filed against father-in-law, and another in bikaner, rape case filed against father-in-law, bikaner news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved