भीलवाड़ा। यहां देशभक्ति की मिशाल पेश करते हुए शुक्रवार को रेल्वे स्टेशन स्थित मस्जिद में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की रोशनी से सजाया गया है। यहां पर 25 जून को आने वाली ईद के पावन पर्व के लिए मस्जिद में ऐसा लाईट डेकोरेशन किया गया है, जैसे तिरंगा उस पर लहरा रहा हो। सांप्रदायिक विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भीलवाड़ा में कौमी एकता की यह अनूठी मिशाल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्टेशन मस्जिद के ईमाम मोहम्मद जफ्फर मुख्तार आसमी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारा राष्ट्र ध्वज है। आज मुसलमान को देश भक्त नहीं माना जा रहा है। इसके कारण हमने इस बार मस्जिद को तिरंगा के रंगों जैसी लाईटों से सजाया है।
पेगम्बर साहब ने भी यही फरमाया था कि वेतन से भी उतनी मोहब्बत करों जितनी इस्लाम से करते हो। यहां जो तिरंगा लाईटिंग के माध्यम से लहराया गया वह हमारे देशप्रेम की सबसे बडी दलील हैं और हमारे बारे में बनी गलतफहमी लोगों के दिलों से निकलनी चाहिए। मस्जिद में हुई इस साज-सज्जा की शहरवासी भी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope