भीलवाड़ा। नगर परिषद ने शहर को अवैध होर्डिंग्स मुक्त करने का अभियान शुरू करते हुए शास्त्रीनगर से आज होर्डिंग्स हटाए गए। शहर को साफ सुथरा रखने के दावे पर अवैध होर्डिंग्स न केवल कालिख पोत रहे हैं, बल्कि यातायात में भी बाधा बन रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी अखेराम के नेतृत्व में दस्ता सुबह शास्त्रीनगर पहुंचा, जहां चौराहे पर अवैध रूप से लगा रखे होर्डिंग्स को जेसीबी के जरिए हटा दिया गया। शहर में इस तरह के 70 से ज्यादा होर्डिंग्स की सूची नगर परिषद ने तैयार की है। ये होर्डिंग्स शहर में विभिन्न स्थानों पर सरकारी जमीन पर लगे हैं। शहर में माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाते हैं और उनका किराया वसूलते हैं। शहर में ऐसे सौ से ज्यादा होर्डिग्स लगे हुए हैं। कई होर्र्डिंग्स के कारण यातायात भी प्रभावित होता है। आने जाने वालों को रोड पर दूसरी तरफ से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। होर्डिंग्स पर प्रचार के नाम पर लाखों रुपए का खेल चल रहा है, लेकिन इसकी रोकथाम और सरकार को होने वाले राजस्व की हानि की ओर कोई ध्यान नहीं देता है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope