भीलवाड़ा। यूं तो जन्मदिन के उत्सव आपने बहुत से देखे होंगे, लेकिन जिले में एक परिवार ने गाय के बछड़े का जन्मदिन मनाकर अनूठे तरीके से गो संरक्षण का संदेश दिया है। सुभाष नगर में पहली बार शनिवार को एक परिवार ने अपने यहां पैदा हुए गाय के बछडे का जन्मदिन मनाया। इसके लिए उन्होने लापसी का केक बनाकर गायों को खिलाया और इस खुशी में सभी परिजनों को बुलाकर दावत भी दी। इस दौरान लोगों ने परिवार के इस कदम की सराहना की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुभाष नगर में रहने वाले दिनेश कुमार गट्टयानी के घर में एक साल पूर्व गाय के बछडा हुआ था। बछड़े से घर वालों का इतना लगाव हुआ कि उसके एक साल पूरे होने पर परिवार वालों ने उसका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। बछड़े का जन्मदिन मनाने वाले दिनेश कुमार गट्टयानी ने कहा कि जब गाय का बछड़ा हुआ तो हमें ऐसा लगा की जैसे हमारे घर में नया सदस्य आया हो। बछड़े के साथ यह एक साल कैसे निकल गया हमें पता ही नहीं चला। इस पर मेरे बेटे और पूरे परिवार ने यह विचार किया कि हमें हमारे परिवार के सदस्य बन चुके बछड़े का जन्म दिन मनाना चाहिए।
इसके लिए हमने गाय का प्रिय भोजन लापसी का केक बनाया और उसे बछड़े व गाय को खिलाकर जन्म दिन मनाया। इससे पूर्व बछडे के स्वस्थ जीवन के लिए हवन भी करवाया। वहीं जन्म दिन में भाग लेने आए लोगों ने कहा कि अगर ऐसी सोच पूरे देशवासियों की हो जाए तो गायें कत्ल खानों में नही जाएंगी। इनसे प्ररेणा लेनी चाहिए कि हम सभी को एक गाय जरूर पालनी चाहिए।
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope