• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग को बनाएं दैनिक जीवन का अंग : दीपा

Yoga Make Part of Daily Life : Deepa - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा के मुख्य आतिथ्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने भी योग किया। योग जीवन के लिए बहुत जरूरी है। योग को दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि योग को जीवन में अपनाकर रोगों से दूर रहा जा सकता है। वहीं संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार ने कहा कि योग के जरिये शरीर को अहम ऊर्जा प्राप्त होती है। जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि योग के जरिये हम तन-मन को स्वस्थ रख सकते है। पुलिस परेड ग्राउंड परआयोजित शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के सभी आसन कराए।

योग शिविर के दौरान पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा, संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार, विधायक विजय बंसल, सांसद बहादुर सिंह कोली, जिला प्रमुख बीना सिंह, जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता, नगर निगम महापौर शिव सिंह भौंट, नगर निगम आयुक्त शिवचरण मीना, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरत लाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओ.पी. जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर दिनेश कुमार जांगिड, एसडीएम पुष्कर मित्तल, आरटीओ नानू राम चोयल, नगर निगम उपमहापौर इन्द्रपाल सिंह पाले सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस के जवानों व आम लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में शांति पाठ भी किया गया। शिविर के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई। इससे सभी लोगों को योग में सुगमता रही।
बीआरट

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga Make Part of Daily Life : Deepa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yoga make part of daily life, international yoga day in bharatpur, police parade ground bharatpur, tourism minister krishnendra kaur deepa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved