भरतपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर मंडल अध्यक्ष कृष्णा दारापुरिया के नेतृत्व एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह के मुख्य आतिथ्य में भारतीय हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार को लक्ष्मण मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए सारस चौराहे तक बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति के प्रति सभी को जागरूक करने का संदेश दिया और कहा कि हमारी संस्कृति विश्व की समस्त संस्कृतियों में श्रेष्ठ है। हम सभी को हमारी संस्कृति की रीति रिवाजों एवं श्रेष्ठता को बनाए रखना है। दारापुरिया ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संस्कति की रीति रिवाज एवं मर्यादाओं का हमेशा पालन करें और पिछड़े हुए समाज को उनके प्रति सजग करें।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope