भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के गांव चितोकरी में एक सांड ने हमला कर दो लोगों को गंभीर घायल कर दिया। दोनों घायलों को लोगों ने इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के गांव चितोकरी में आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार को चितोकरी गांव निवासी जगन सिंह अपने छप्पर पर बैठा था। आवारा सांड वहां आया और जगन पर हमला कर घायल कर दिया। जगन के शोर मचाने पर पास में ही कार्य कर रहे रामकिशोर ने जगन को बचाने का प्रयास किया। इस पर सांड ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह गांव के लोगों ने सांड का वहां से भगा कर दोनों को बचाया। हमले में घायल दोनों लोगों को लोगों ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस सांड ने गांव में आतंक मचा रखा है और गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope