भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र के बराखुर गांव में एक व्यक्ति की ओर से कई बच्चों का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सरोज लोहिया समिति सदस्यों के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही समिति की ओर से आरोपी अर्जून सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार आरोपी बराखुर निवासी 60 वर्षीय अर्जून सिंह पुत्र गोपी कई महीनों से इन बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। साथ ही बच्चों को धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो वो उन्हें जान से मार देगा। लेकिन एक मासूम ने हिम्मत कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने विद्यालय संचालक से बात की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope