भरतपुर। दीनदयाल नगर काॅलोनी में काॅलोनी के लोगों ने शनिवार को नगर निगम की कचरे से भरी गाडि़यों को कचरा खाली नहीं करने दिया और रोड पर पत्थर लगा कर जाम लगा दिया और नगर निगम आयुक्त शिवचरण मीना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर शहर के तमाम कचरे को लेकर नगर निगम की गाडियां आज वार्ड नम्बर 42 पंहुची। तभी वहां पर सैंकडों लोगों ने कचरा गाडियों को खाली नहीं करने दिया। और कचरा गाडियों को वापस लौटा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर का कचरा शहर के ही इस वार्ड में क्यू डाला जा रहा है जबकि बगल में ही आरबीएम अस्पताल व स्वास्थ्य भवन का कार्यालय भी मौजूद है।
काॅलोनी के लोगों ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूट गई है जिससे यह कचरा उन पाइपों में होकर घरों तक जा रहा है और इस कचरे के कारण काॅलोनी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है इसलिए इसका विरोध करते हुए नगर निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope