भरतपुर। शहर के अटल बन्द थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर अटलबन्द थाना पुलिस ने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार शहर के अटल बन्द थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी मुकेश किसी काम से बाजार गया हुआ था जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नि ज्योति ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
घटना की जानकारी मिलने पर अटलबन्द थाना पुलिस मौके पर पंहुची और महिला के शव का अपने कब्जे में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मृतका के परिजनों के आने पर के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope