भतरपुर। महिलाओं और युवतियों के बाल काटे जाने की घटनाओं से जिलेभर में महिलाएं और युवतियों में डर बना हुआ है। महिलाएं इन घटनाओं को लेकर चिंतित नजर आने लगी हैं। इन घटनाओं से बचने के उपायों में जुटी हुई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर जिले में अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के रात में सोते समय बाल काट जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि इन घटनाओं को चुड़ेल अंजाम दे रही है तो कुछ का कहना है कि कोई पक्षी या जानवर इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बचाव के लिए महिलाओं ने पुरानी मान्यताओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने घरों के बाहर मुख्य दरवाजों पर हल्दी-मेहंदी के हाथों के छापे लगाने शुरू कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि इन छापों के लगाने के बाद घर पर विपदा नहीं आती है। फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope