• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

जयपुर में भी है माता वैष्णो देवी का मंदिर, आप भी करिए माता के दर्शन

जयपुर। कटरा में त्रिकूट पर्वत पर गुफा में विराजित माता वैष्णो देवी के दरबार में सबकी मुरादें होती हैं। जो भी सच्चे दिल से कटरा के वैष्णो देवी मंदिर जाता है, उसकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। वहां नहीं जाने वाले भक्त भी माता का बुलावा आने पर किसी न किसी बहाने से उसके दरबार में पहुंच ही जाते हैं। उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थल पर दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए जाते हैं।

अगर आप माता के दर्शनों के लिए वहां जाने में असमर्थ हैं तो राजस्थान के जयपुर में भी आप माता वैष्णो देवी के दरबार में माता के दर्शन कर सकते हैं। जयपुर में दिल्ली रोड पर गुर्जर घाटी के प्रभातपुरी खोले की गुफा में है माता वैष्णो देवी का मंदिर। यह मंदिर दिव्यता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। गुफा में साक्षात माता वैष्णो देवी का मंदिर है। यहां श्रद्धालु चढ़ाई चढ़कर जैसे ही दर्शन के लिए गुफा में प्रवेश करते हैं, ऐसा लगता है कि मानो साक्षात कटरा के माता वैष्णो देवी के ही दरबार में दर्शन कर रहे हैं। इस गुफा में मां वैष्णो देवी, मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी पिंडी के रूप में विराजित हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही दुख दूर हो जाते हैं।

नवरात्र के समय यहां सुबह से शाम तक दर्शनों के लिए तांता लगा रहता है। गुफा में प्रवेश करते ही दिव्य अनुभूति होने लगती है। करीब 20 फीट लंबी गुफा में माता वैष्णो की पिंडियां विराजित हैं। गुफा में इस गुफा में घुटनों के बल झुक कर प्रवेश करना पड़ता है। संतों की तपोभूमि होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति होती है।

बताया जाता है कि प्राचीन प्रभातपुरी के खाला में प्रभातपुरी महाराज तप किया करते थे। गुफा के चारों तरफ कदंब के वृक्ष हैं। गुफा में प्रभातपुरी महाराज का धूना है। इसके पास छोटा-सा शिवलिंग भी है। इस पर ऊपर से जल की बूंदें गिरती रहती हैं। पहले गुफा में पानी भी झरता रहता था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Mata Vaishno Devi temple in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, mata vaishno devi temple, mata vaishno devi temple in jaipur, mata vaishno devi temple prabhatpuri ka khola jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, religious news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, धार्मिक न्यूज, माता वैष्णो देवी मंदिर जयपुर, माता वैष्णो देवी मंदिर राजस्थान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved