भरतपुर। भरतपुर विधायक एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा रिवाइज बजट में विकास की कई सौगातें दिलाने पर शहर एवं सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया है। इस दौरान इन कांग्रेसियों ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। इनका कहना था कि इससे भरतपुर को विकास के पंख लगेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर को जितना बजट आवंटित किया है। उतना स्वतंत्रता के बाद कभी भी आवंटित नहीं हुआ। यह सब डॉ. सुभाष गर्ग के प्रयासों से हो सका है। रिवाइज बजट में जो घोषणाएं की हैं वे निश्चय ही मास्टर स्ट्रोक साबित होंगी। और इन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी। भरतपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में अग्रणी जिला बन जाएगा।
डॉ. गर्ग का आभार व्यक्त करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, पार्षद मुकेश, प्रेमसिंह प्रजापति, डॉ. निरंजन जघीना, नरेश लवानियां, के. मिठ्ठन, विनोद मंहगाया, सतवंत चिकसाना, दिगम्बर खटाना, आकाश चिकसाना, कृष्णा राजपूत, सुरेश शर्मा सूर्री, सुरेश पदयात्री, चन्द्रकान्त शर्मा, हरेन्द्र भंडारी, सतीश कुमार चिकसाना, रामप्रकाश, राघवेन्द्र, राम चिकसाना, राजेन्द्र चिकसाना, मनीष अग्रवाल शामिल थे।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस के समय सीबीआई ने मोदी को फंसाने के लिए मुझे मजबूर किया : अमित शाह
भगोड़े अमृतपाल सिंह के संदिग्ध बॉडीगार्ड के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में केस
Daily Horoscope