• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Congregation paid tribute to Late Pandit Jawaharlal Nehru - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला व शहर कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह किला भरतपुर नेहरू पार्क में नेहरूजी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पण्डित नेहरूजी के चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने कहा कि पण्डित जवाहर नेहरू विश्व के महानतम राजनीतिक हस्तियों में ख्याती अर्जित करने वालों मेें से एक हैं। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंचवर्षीय विकास योजना, पंचशील सिद्धान्त, धर्म निरपेक्षता के साथ- साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए कई एतिहासिक कदम उठाए और देश को विकास के मार्ग पर लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वर्गीय पं. नेहरू के राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेकर दलित, पीडि़त, शोषित, मजदूर किसान, महिला, युवा व बेरोजगारों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रहना होगा। श्रद्धांजलि सभा में एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, साहबसिंह चौधरी, श्रीभगवान कटारा, विभूतिराम अम्बेश, रामेश्वर सैनी, शांता पाराशर, रिक्कीसिंह, अनीता मीणा, बबीता शर्मा, सुदेश गुर्जर सहित अन्य कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के अंत में कांग्रेसजनों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने किया एवं श्रीभगवान कटारा ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congregation paid tribute to Late Pandit Jawaharlal Nehru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congregation paid tribute to late pandit jawaharlal nehru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved