भरतपुर। भारतीय मजदूर संघ का 63वां स्थापना दिवस संघ के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह की अध्यक्षता में एवं शम्भूदयाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में समिधा भवन जवाहर नगर में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाखनसिंह गुर्जर रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर संघ के जिला मंत्री भागीरथसिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 1955 में तिलक जयंती पर भोपाल में हुई। संघ के 62 वर्ष पूर्ण होने पर इसके एक करोड़ से अधिक सदस्य हैं तथा 5 हजार से अधिक यूनियनों के साथ देश का पहला केन्द्रीय श्रम संगठन है। संघ का कार्य 32 राज्यों एवं 44 उद्योगों में है। यह 1989 की सदस्यता के सत्यापन के आधार पर पहली बार 1996 में देश का अव्वल श्रम संगठन घोषित हुआ था। उन्होंने बताया कि भारतीय मजूदर संघ ने गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन के रूप में कार्य प्रारंभ किया था। संघ राष्ट्र का औद्योगिकीकरण, उद्योगों का श्रमीकरण, श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण हो, इसी मूल विचार को लेकर चल रहा है।
कार्यक्रम में अमरसिंह रोडवेज, बृजेन्द्रबिहारी एडवोकेट, रविशंकर गर्ग, जगदीश गुप्ता, राजेश, महताबसिंह, बाबूलाल चाहर, विनोद लवानियां, अशोक चौधरी, उमाकांत शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री भागीरथसिंह ने किया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope