भरतपुर। कुम्हेर क्षेत्र के गांव पीढ़ी में एक शादी समारोह के दौरान भात का कार्यक्रम चल रहा था, कि अचानक से वहां कोहराम मच गया और शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुए दर्दनाक हादसे में 9 जनों की मौत हो गई जबकि, दो दर्जन से ज्यादा घायल घायल हो गए। इस घटना से गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीढ़ी गांव निवासी बाबूलाल जाटव के बेटों की शादी समारोह के तहत भात का कार्यक्रम चल रहा था। मिली जानकारी के शादी से पहले शुक्रवार को भात पहनाने का कार्यक्रम चल रहा था। भात देखने के लिए आसपास के लोग और रिश्तेदार आदि एकत्र थे। कुछ लोग पास की गली में बैठ कर भात देख रहे थे। तभी अचानक से लोगों के ऊपर
छज्जा गिरा। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दीवार भी गिरी। इससे 30 से अधिक लोग मलबे में दब गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चारो ओर चीख पुकार के बीच ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकालना शुरू कर दिया। सभी घायलों को तत्काल अलग अलग साधनों से कुम्हेर अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर 20 जनों को भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। वहीं घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। इस हादसे में कैलासी, अंगूरी, लज्जा, हरवेदी, भरतलाल, कमलेश के अलावा तीन अन्य लोगों की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope