भरतपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र के विश्व शान्ति भवन सभागार में भरतपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. मीनाक्षी गुप्ता थीं, अध्यक्षता राजयोगिनी कविता बहन, प्रभारी सेवा केन्द्र भरतपुर व सहप्रभारी आगरा जौन ने की। इस अवसर पर एसपी अनिल कुमार टांक ने कहा कि दीपावली पर्व मानव मात्र को जीवन को सुख, शान्ति एवं दिव्य गुणों से सम्पन्न बनाने की प्रेरणा देता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजयोगिनी कविता बहन ने दीपावली पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताया। मंचासीन अतिथियेां ने सेवा केन्द्र प्रांगण में सभी दिव्य रंगोली पर दीपदान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope