भरतपुर। वर्षों पहले परिजनों द्वारा बिछुड़ा दिए गए प्रेमी जोड़े ने बालिका गृह भरतपुर में बुधवार को शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की है। उस समय ये नाबालिग थे और अब बालिग होने पर विवाह बंधन में बंध गए। इस दौरान युवती ने बालिका गृह में बेटी को भी जन्म दिया। यह सब संभव हो सका है बाल कल्याण समिति के प्रयासों के कारण। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने बालिग होने के लिए तीन साल तक इंतजार किया और बालिका गृह में एक बेटी को भी जन्म दे दिया था। लड़की को उसके प्रेमी से मिलाने का बीड़ा बाल कल्याण समिति ने उठा लिया और 18 वर्ष की होने पर बुधवार को दोनों की शादी कराई। इसमें बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बाराती बन आशीर्वाद दिया। बाल कल्याण समिति के प्रयासों से अन्नू बघेल की शादी उसके प्रेमी सचिन जाटव के साथ पूरे हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक आर्य समाज से संपन्न करवाई। बाल कल्याण समिति धौलपुर के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि आर्य समाज के माध्यम से प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया। इस दौरान लड़के के माता-पिता भी मौजूद रहे, लेकिन लड़की के परिजनों ने प्रेमी के साथ भागने के बाद ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। विवाह होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट देकर लड़की को विदा कराया। लड़की की ढाई साल की एक बच्ची है, जिससे बच्ची के अच्छे भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे माता-पिता से मिलवाना अति जरुरी था। इस पर बाल कल्याण समिति भरतपुर और धौलपुर ने मिलकर लड़की की शादी उसी लड़के से करवाई जिससे लड़की प्रेम करती थी और लड़का भी उसे अपनाना चाहता था।
भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के गांव घाटोली निवासी सचिन जाटव ने बताया कि धौलपुर के कोलारी की रहने वाली अन्नू बघेल से उसे प्रेम हो गया था। इस दरमियान जब वह गर्भवती हो गई तो वे दोनों घर से भाग गए। बाद में पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद उसे 20 महीने जेल में रहना पड़ा और उसकी प्रेमिका को बाल गृह में बालिग होने तक रहना पड़ा। अन्नू बघेल ने बताया कि उन दोनों में प्रेम था, लेकिन दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजनों ने इस रिश्ते को अपनाने से इंकार कर दिया, इसलिए वे दोनों घरों से भाग गए। आज वे खुश है की एक लम्बे इन्तजार के बाद उसकी शादी उसी लड़के से हुई है, जिसे वह प्रेम करती थी जिससे उसको बच्चा भी पैदा हुआ था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope