• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाकोडाजी में हुई भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Meeting of BJP Kisan Morcha state Committees in Nakodaji - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, बायतु विधायक कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बाड़मेर जिले के नाकोडाजी में हुई। बैठक में किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन से संबंधित 21, 22, 23 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी द्वारा निर्देशित विषयों पर अमल करने के लिए संबंधित जिला प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में अतिवर्षा से प्रभावित सिरोही, जालोर, बाड़मेर एवं पाली जिलों में किसानों को हुए नुकसान का आंकलन किसान मोर्चा के पदाधिकारी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आंकलन लेकर एवं किसानों को फसल व अन्य नुकसान के संबंध में मोर्चा प्रदेश कार्यालय में रिपोर्ट पेश करें। जिससे किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री संबंधित मंत्री एवं सचिवों से मिलकर इस संबंध में अपेक्षित कार्रवाई करवाकर धरतीपुत्रों को यथाशीघ्र राहत दिलवाने के प्रयास करेंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण, राजेन्द्र मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली, माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री मुकुट नागर, ओमप्रकश यादव, मनोहर लाल सैनी, प्रदेश प्रवक्ता नन्द किशोर शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री झाबरमल पारीक, मोर्चा प्रदेश आई.टी. सेल संयोजक कमलेश कुमार टांक तथा अन्य सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meeting of BJP Kisan Morcha state Committees in Nakodaji
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meeting, bjp kisan morcha, state committees, nakodaji, barmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved