• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

"लंका" में बंदर को बैंडबाजे के साथ दी भावभीनी विदाई, करंट से हुई थी मौत

बारां। एक इंसान की मौत पर भी इतने लोग इकट्ठा नहीं होते, जितने एक बंदर की शवयात्रा में देखने को मिले। अर्थी सजाई गई और शवयात्रा भी बैंडबाजे के साथ निकाली गई। यह दृष्य था बारां शहर की लंका काॅलोनी का। जहां एक बंदर की करंट से मौत होने पर काॅलोनीवासी उसकी शवयात्रा में उमड़ पड़े। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रही।

शहर की लंका काॅलोनी में सुबह करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने इंसान के अंतिम संस्कार में होने वाली सभी क्रियाएं करते हुए गाजेबाजे से षव यात्रा निकाली और परम्परानुसार बंदर का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। षव यात्रा में दो सौ से अधिक महिला-पुरूष शामिल हुए। युवा कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे लंका काॅलोनी में मुक्तिधाम रोड पर नाले की पुलिया के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास कहीं से एक बंदर आ बैठा। तब बिजली गुल थी। कुछ समय बाद अचानक बिजली आई तो बंदर के करंट लग गया और वह तेज झटके साथ रोड पर जा फिंका। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death of the monkey by current Baran Lanka colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death of the monkey by current, baran news, lanka colony in baran, honour of monkey after death, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved