बारां। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाप्रमुख सारिका सिंह
चौहान की अगुवाई में निकाय उपचुनाव हेतु प्रचार प्रसार किया तथा
मुख्यमंत्री की आम सभा का निमंत्रण दिया। भाजपा
शहर प्रवक्ता हेमन्त शर्मा ने बताया की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने वार्ड
नं- 38 से नगर निकाय उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक व्यास के साथ
घर-घर जाकर भाजपा को बहुमत दिलाने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याक्षी को
भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की
आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए आमंत्रित करते हुए पीले
चावल बांटे। इस अवसर पर चित्रा,रेखा, पुष्पा,मीना सहित कई अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताएं साथ रहीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope