• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डकैतों से लड़ने और डकैतों का पता लगाने वाले दो पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति

promoted Two constables Kalyan Singh and Jitendra Patidar of district Banswara - Banswara News in Hindi

जयपुर/बांसबाड़ा। ड्यूटी के दौरान ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के फलस्वरूप पदोन्नति के लिए गठित कमेटी की अभिशंसा पर 2 पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस अजीत सिंह ने बांसवाड़ा जिले के दो कांस्टेबल कल्याण सिंह (32) व जितेन्द्र पाटीदार (134) को हेड कांस्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नत किया है। सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर,2016 को थाना सल्लोपाट इलाके में डकैत कई मकानों में डकैती करते हुए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फायरिंग करते हुए गुजरात राज्य की सीमा में प्रवेश कर गए। डकैतों द्वारा की गई फायरिंग में सल्लोपाट थाने पर नियुक्त जितेन्द्र कांस्टेबल को छर्रे लगे, जिससे उसे चोटें आईं। कल्याण सिंह कांस्टेबल ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए डकैतों के गांवों में जाकर डकैतों का पता लगाया और डकैतों को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान दिया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा कांस्टेबल कल्याण सिंह द्वारा चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में मुल्जिमानों से 20 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना, 2 लाख 25 हजार रुपए नकद, लगभग 2 लाख रुपए के तांबे के वायर, 10 हजार किराणा का सामान, 7 मोटर साइकिलें एवं 6 पिस्टल, 8 राउण्ड (जिन्दा कारतूस) व एक टोपीदार बन्दूक को बरामद कराने में विशेष योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-promoted Two constables Kalyan Singh and Jitendra Patidar of district Banswara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banswara police station, additional director general police crime pankaj kumar singh, director general police ajit singh, constable kalyan singh, constable jitendra patidar, banswara hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved