बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह करीब 1 बजे बांसवाड़ा पहुंची। वे बांसवाड़ा हेलिपेड से मानगढ़ के लिए रवाना हो गईं। मुख्यमंत्री ने मानगढ़ धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वहां जनजाति स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री यहां सभा को भी संबोधित करेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पूर्व बांसवाड़ा में हेलिपेड पर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री धनसिंह रावत, जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट की सलामी दी।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर रवाना होंगी। वे उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट-2017 में भाग लेंगी। वहां वे हैकाथॉन अवार्ड्स का वितरण करेंगी और विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों का शुभारम्भ करेंगी। राजे उदयपुर में अभय कमाण्ड सेन्टर का भी उद्घाटन करेंगी। उनका रविवार शाम जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope