• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री जसवंत यादव के निवास पर जाकर परनामी ने जताई संवेदना

Parnami expresses condolences on residence of Jaswant Yadav - Alwar News in Hindi

अलवर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी बुधवार को जसवंत नगर स्थित श्रम मंत्री डॉक्टर जसवंत यादव के निवास स्थान पहुंचे। परनामी ने डॉ. जसवंत यादव को पितृशोक होने पर संवेदना जताई। इस दौरान राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी सहित अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा और नगर विकास न्यास अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत उनके साथ मौजूद थे। बाद में परनामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी चुनाव में भाजपा राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। साथ ही बहरोड़ में हुए पहलू हत्याकांड मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parnami expresses condolences on residence of Jaswant Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok parnami, bjp state president, expresses, condolences, residence, jaswant yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved