जयपुर।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के
शैक्षणिक एवं भौतिक वातावरण ने अभिभावकों का विश्वास जीता जिसके फलस्वरूप
विगत 2 वर्षो में राज्य में लगभग 17 लाख नामांकन में वृद्धि हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देवनानी गुरूवार को अलवर जिलें में आयोजित विभिन्न राजकीय विद्यालयों की
क्रमोन्नति एवं भौतिक विकास का लोकार्पण कर सम्बोधित कर रहे थेंं।
उन्होेंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नीतिगत फैसले लेकर
व्यापक सुधारात्मक कार्य किये है जिससे राज्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी
राज्यों में शामिल हो गया हैं।
उन्होंने बताया कि सभी ग्राम
पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खुलवाये गये हैंंं।
विद्यालयों के साथ आगवाड़ी केन्द्रों को जोड़ा गया है जिससे विद्यालय पूर्व
शिक्षा के साथ कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही स्थान पर बालकों को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य में 5वी और 8वी में बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की
हैं। पाठ्यक्रम में महापुरूषोंं की जीवनगाथा का स्थान दिया गया हैं जिससे
विद्यार्थी उनके जीवन आर्दश प्रेरणा ले सकें। मनरेगा के सहयोग से
विद्यालयों के खेल मैदान विकसित किये जा रहे हैं। वर्तमान में 7 हजार
स्कूलों में आईसीटी कम्प्यूटर लैब संचालित है और इस वर्ष 6 हजार विद्यालयों
में आईसीटी लैब खोली जायेगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope