• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने लंबे समय बाद जारी की अलवर जिला कार्यकारिणी, क्या इसमें सोशल इंजीनियरिंग हुई…यहां देखिए कार्यकारिणी

Congress released the Alwar district executive after a long time, did social engineering happen in it… see the executive here - Alwar News in Hindi

अलवर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। लंबे समय बाद कार्यकारिणी गठित होने से क्या कांग्रेस को लाभ मिलेगा या गुटबाजी बढ़ेगी। हालांकि कार्यकारिण के गठन में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग की है, फिर भी कुछ लोगों में नाराजगी सामने आई है। बहरहाल अब अन्य जिलों के लोगों को यह उम्मीद बंधी है कि उनके जिलों की कार्यकारिणी का गठन भी जल्दी होने वाला है।


इस कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि आरपीसीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से अनुरोध करता हूं कि राजस्थान में जिला कांग्रेस कमेटी या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में तेली साहू समाज के लोगों को भी मौका दिया जाए। वहीं आमिर टांक ने लिखा है- इस कार्यकारिणी मे मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व मात्र 12% ओर मुस्लिम समुदाय से उम्मीद यह की वो 99% वोट पार्टी को दे विचार करें यह उपेक्षा उचित नहीं है। इसी तरह अन्य लोगों में भी नाराजगी है।



खासतौर पर बेरोजगार युवाओं ने इस कार्यकारिणी पर सवाल पूछा है कि सरकार बाकी भर्तियां कब निकाल रही है। जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उनके रिजल्ट कब जारी होंगे। जो भर्तियां प्रोसेस में, उनको नियुक्ति कब दी जाएगी। बहरहाल जिन लोगों को कार्यकारिणी में जगह मिली है, उन्हें और उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress released the Alwar district executive after a long time, did social engineering happen in it… see the executive here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, alwar, social engineering, executive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved