अलवर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुरुवार को अलवर जिले के तिजारा कस्बे में स्थित दूधाधारी हनुमान बगीची मन्दिर में आरती में शामिल हुईं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम राजे ने कस्बे में स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्रम एवं नियोजन मंत्री डा. जसवन्त सिंह यादव, अन्तर्राज्यीय जल विवाद निराकरण समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार शर्मा, विधायक रामहेत यादव, मामन सिंह यादव, राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव, नगर विकास न्यास अलवर के अध्यक्ष देवीसिंह शेखावत, जिला कलक्टर राजन विशाल, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश एवं संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope