अलवर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को श्रम एवं नियोजन मंत्री डाॅ. जसवन्त सिंह यादव के घर पहुंचकर उनके पिता सूरजसिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सीएम राजे ने स्व. सूरजसिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने डॉ. जसवन्त सिंह यादव औरअन्य परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने डाॅ. यादव के घर के पास स्थित मन्दिर में पूजन किया तथा संत शाह मस्कीन गुरूद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope