अजमेर। स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मनजीत सिंह ने चेतावनी दी है की जो लोग सीवरेज कनेक्शन नहीं लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनजीत सिंह ने दावा किया की अजमेर में जून तक 40 हजार सीवरेज कनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सिंह बुधवार को अजमेर में स्थानीय निकाय से जुड़े अधिकारियो की बैठक ले रहे थे।
अजमेर शहर में सीवरेज कनेक्शन समय पर पूरे नहीं होने के पीछे कारणों की समीक्षा के बाद मनजीत सिंह ने अधिकारियो को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी है की जो लोग सीवरेज कनेक्शन नहीं ले रहे हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनजीत सिंह ने इस अवसर पर जानकारी दी की अजमेर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जेएनयूआरएम योजना के तहत मिली सभी बसों को वापस लिया जाएगा और उनके स्थान पर बहुत जल्द 35 नई बसे अजमेर को मिलेंगी। साथ ही अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 400 एकड़ में एक नया शहर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। साथ ही सिंह ने शहरवासियों से हॉउस टेक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे शहर का विकास तेजी से हो सकेगा। सिंह ने स्मार्ट सिटी सहित ह्रदयम और अमृत योजनाओं की अजमेर में प्रगति पर भी ख़ुशी जताई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope