अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार एवं चारभुजा अस्पताल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 54.20 लाख की लागत से नई पाइपलाइन के कार्य का शुभारम्भ किया। हरिभाउ उपाध्याय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुरानी लाइनें हटाकर नई पाइपलाइनें डाली जाएंगी। नई पाइपलाइनों से क्षेत्र की जलापूर्ति और अधिक प्रेशर से संभव हो पाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल की दृष्टि से विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। यहां अब तक 5 करोड़ से अधिक की पाइपलाइनें स्वीकृत की जा चुकी हैं। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के पेयजल कार्य करवाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के अंदरूनी इलाकों में पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके लिए कई करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से विशेष प्रयास कर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाल ही में 1.81 करोड़ की नई स्वीकृति जारी करवाई गई है। इन सभी क्षेत्रों में शीघ्र ही काम शुरू करवाए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope