चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह की माता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी जगजीत सिंह की पत्नी गुरबचन कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। गुरबचन कौर का उनके गांव धालीवाल कादियां में निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुरबचन कौर के दो बेटियां और दो बेटे हैं। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गुरबचन कौर को अपने पति और पुत्र दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया जिनके समर्थन से वे लोगों की सेवा कर सके हैं।
दुखी परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और यह न पूरी होने वाली क्षति सहन करने के लिए परिवार को बल प्रदान करने हेतु परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope