चंडीगढ़। सुखपाल सिंह खैहरा
आम आदमी पार्टी विधायक दल के नए नेता होंगे। उन्हें आज यहां सर्वसम्मति
से आप विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही वह पंजाब विधानसभा में नेता
विपक्ष होंगे। वह एचएस फूलका का स्थान लेंगे। फूलका ने नेता विपक्ष अौर
आप विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज शाम यहां आम
आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधायक दल के नेता पद का
चुनाव हुआ। इस पद के लिए सुखपाल खैहरा के साथ-साथ तलवंडी साबो की विधायक
बलजिंदर कौर और मानसा के विधायक नाजर सिंह मानसाहिया भी दावेदार थे। ऐसे
में अाज तीनों के बीच चुनाव होने की संभावना थी।
आप
विधायक दल की बैठक में नेता चुनाव के दौरान बलजिंदर कौर और नाजर सिंह
मानसाहिया ने सुखपाल खैहरा को समर्थन देने का एलान किया। इसके बाद, खैहरा
को सर्वसम्मति से आप विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बता दें कि इससे
पहले एचएस फूलका ने आप विधायक दल के नेता और पंजाब विधानसभा में नेता
विपक्ष थे। पिछले दिनों उन्हाेंने इस पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope