चंडीगढ़ । पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के डैम विंग पटियाला में तैनात सब -डिविजऩल अफ़सर (एस.डी.ओ) कमिक्कर सिंह दियोल और उसके पारिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ आय से अधिक संपत्ति बनाने के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2016 दौरान विजीलेंस द्वारा एस.डी.ओ कमिक्कर सिंह के विरुद्ध आय से अधिक जायदाद बनाने के दोषों के अंतर्गत पड़ताल की गई। जिस में एस.डी.ओ कमिक्कर सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा इस समय दौरान अपने ज्ञात साधनों से प्राप्त हुई कुल आय की अपेक्षा 2.38 करोड़ का अधिक खर्चा किया गया जो कि आय की अपेक्षा 389.83 प्रतिशत अधिक बनता है।
विजीलेंस की पड़ताल दौरान यह स्पष्ट है कि एस.डी.ओ कमिक्कर सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके आय से अधिक संपत्ति बनाई है और जिस में एस.डी.ओ कमिक्कर सिंह दयोल और उसके पारिवारिक सदस्यों में पत्नी जसवंत कौर, पुत्र शुभदीप सिंह और बेटी राजन दियोल के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके आगामी पड़ताल आरंभ कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope