चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में लोगों ने देर रात तक पटाखे चला कर हाईकोर्ट की रोक की जमकर धज्जियां उड़ाई। इसका असर शुक्रवार सवेरे तक देखने को मिला। तीनों राज्यों में दीपावली की रात प्रदूषण का स्तर कई
गुना बढ़ गया। इसका असर शुक्रवार सुबह को भी देखने को मिला। जालंधर में तय
समय के बाद पटाखे चलाने पर 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ में हाईकोर्ट द्वारा पटाखे चलाने की तय की गई समय सीमा का कुछ
हद तक असर देखने को मिला, लेकिन पंजाब व हरियाणा के अधिकांश जिलों में इसका
ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। बता दें, हाईकोर्ट ने दीपावली के दिन शाम को साढ़े छह से साढ़े नौ तक पटाखे चलाने की
समयसीमा तय की थी। इसके बावजूद लोगों ने साढ़े नौ के बाद भी जमकर पटाखे
फोड़े।
चंड़ीगढ़ में निर्धारित समय के बाद पटाखे फोड़ने वालों पर शिकंजा कसने
के लिए पुलिस वैन घूमतीं रही, जैसे ही वैन नजदीक आती लोग पटाखे चलाने बंद
कर देते, लेकिन वैन के जाने के बाद फिर से पटाखे चलाने लगते। हाई कोर्ट के
आदेश का पालन करवाने के लिए पुलिस के खूब पसीने छूटे, लेकिन जागरूकता की
कमी के कारण लोगों पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।
हाई कोर्ट की अोर से शाम साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक पटाखे चलाने
की अनुमति के आदेशों के बावजूद दीवाली की रात मध्य रात्रि तक पटाखे लगातार
चलते रहे। जिला संगरूर में थाना सुनाम में निर्धारित समय के बाद पटाखे
चलाने पर एक मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope