गुरदासपुर। गुरदासपुर के गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा प्रबंधन कमेटी में
विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात गुरुद्वारा बचाओ संघर्ष कमेटी से
संबंधित महिलाओं और पुरुषों ने प्रबंधक कमेटी के प्रधान मास्टर जौहर सिंह
से मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मास्टर जौहर सिंह सरबत खालसा
की ओर से सुनाई गई घार्मिक सजा काटने के बाद गुरदासपुर पंहुचे थे।
अचानक संघर्ष कमेटी से संबंधित महिलाओं और पुरुषों ने उन पर हमला कर दिया।
मौके पर पंहुचे थाना भैणी मियां खां के एस.एच.ओ. दिलबाग सिंह ने कार्रवाई
शुरु कर दी है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब कमेटी के एक
सदस्य को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था जिसके बाद यह विवाद
थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले माह भी श्री अकाल तख्त साहिब के
जत्थेदार को भीतर घुसने नहीं दिया था जिसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने
मास्टर जौहर सिंह को सिख पंथ से निकाल दिया था।
वहीं सरबत खालसा ने भी उनको
दरवार साहिब में सेवा करने की सजा सुनाई थी। बीती रात भी वह सरबत खालसा की
ओर से सुनाई गई घार्मिक सजा काटने के बाद गुरदासपुर पंहुचे थे। जिस दौरान
उनके साथ संगत ने मारपीट की है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope