चंडीगढ़। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
चार टॅापर्स में तीन लड़कियां है। इनमें चंडीगढ़ तीन टाॅपर्स लेकर सबसे आगे रहा है। परीक्षा परिणामों में टॉप
करने वाले चार स्टू़डेंट्स में से तीन चंडीगढ़ के हैं। पंचकूला जाेन के
पांच राज्यों का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया है। पंचकूला जोन में
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश ,जम्मू व कश्मीर और चंडीगढ़ हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
परीक्षा
परिणाम इस बार 82 फीसदी है जो गत साल के मुकाबले एक फीसदी कम है। पहले चार
स्थानों पर रहने वालों छात्रों में पहला स्थान उत्तर प्रदेश के नोएडा की
रक्षा गोपाल है। दूसरे स्थान पर टॉपर चंडीगढ़ की भूमि सावंत है। डीएवी
पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमि ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे टॉपर
चंडीगढ़ के आदित्य जैन हैं। आदित्य जैन ने कॉमर्स संकाय में 99.2
प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह भवन विद्या मंदिर के छात्र हैं। चौथी टॉपर
चंडीगढ़ की मन्नत लूथरा है। उनकाे भी 99.2 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। वह
भी चंडीगढ़ के भवन विद्या मंदिर की छात्रा हैं।
चंडीगढ़ के भवन
विद्या मंदिर की छात्रा सनथ गोयल ने कामर्स संकाय में 99 फीसदी अंक हासिल
किए हैं। इसके साथ ही सेंटर जॉन स्कूल के शौर्य चोपड़ा ने नाॅन मेडिकल
में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेक्टर 26 के सेंट
जॉन स्कूल के मयंक ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope