चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग ने आज राज्य में हो रहे नगर निगमों, नगर कौंसिलों
और नगर पंचायतों के चुनावों के मद्देनजऱ चुनाव निगरानों की सूची जारी की। राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि
अमृतसर के वार्ड नंबर 43-64 के लिए आईएएस परनीत को निगरान नियुक्त किया
गया है जबकि बी.एस धालीवाल आई.ए.एस. को वार्ड नंबर 22 -42 के लिए, वार्ड
नंबर 65 -85 के लिए अश्वनी कुमार, आई.ए.एस और एम.एस. नारंग, आई.ए.एस को
वार्ड नंबर 1-21 और नगर पंचायत राजासांसी के लिए नियुक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रवक्ता
ने बताया कि टी.पी.एस. फुलका, आई.ए.एस को जालंधर के वार्ड नंबर 1-6, 53
-55, 57 -62, 63 -66, 69 -71, 79 -80 के लिए, राहुल गुप्ता, पी.सी.एस. को
वार्ड नंबर 7-14, 16 -17, 56, 15, 18 -20 48-52, 67 -68 के लिए और
अभिनव आईएएस को वार्ड नंबर 21 -47 और 72 -78 के लिए, जबकि नगर कौंसिल
भोगपुर और गुराया के लिए विकास गर्ग और बी एस राय आई ए एस को नगर पंचायत
बिलगा और शाहकोट के लिए निगरान नियुक्त किया गया है।
नगर निगम
पटियाला के वार्ड नंबर 41-50 और नगर पंचायत घनौर के लिए प्रवीण थिंद,
आई.ए.एस. को निगरान नियुक्त किया गया है, जबकि डा. अमरपाल सिंह, आई.ए.एस.
वार्ड नंबर 1-20 के लिए, सिबिन सी, आई.ए.एस. को वार्ड नंबर 21-40 और नगर
पंचायत घग्घा के लिए, श्रीमती हरगुनजीत झलर, पी.सी.ऐस., को 51 -60 पटियाला
और नगर कौंसिल अमलोह जि़लें फतेहगडक़ साहब के लिए निगरान नियुक्त किया गया
है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि आई.ए.एस जी.पी.एस. सहोता को बरनाला
जिले के नगर पंचायत हंडाया (जिला बरनाला) और नगर पचायत चीमा (संगरूर जिला)
के लिए, सनियम अग्रवाल, को नगर पंचायत दिड़बा, खन्नौरी और मुनक (संगरूर
जिला ), पुनीत गोयल, आई.ए.एस. को नगर पंचायत ढिल्लवां, भुलत्थ, और बेगोवाल
(कपूरथला जिला) , डी.पी.एस. खरबंदा, आई.ए.एस को नगर कौंसिल माछीवाड़ा और
साहनेवाल (लुधियाना जिला) जबकि वरुण रूज़म, आई.ए.एस. को नगर कौंसिल मलोद और
नगर कौंसिल मुलांपुर दाखा के लिए, ए.पी. सिंह संधू, पी.सी.एस. को मानसा के
नगर पंचायत भीखी के लिए, अरविदर पाल सिंह को बठिंडा जिले के नगर पंचायत
तलवंडी साबो के लिए, तजिंदर सिंह धालीवाल, आई.ए.एस को मोगा जिले की नगर
कौंसिल बाघापुराना, धर्मकोट और एम.सी. फतेहपुर पंजतूर के लिए निगरान
नियुक्त किया है।
इसी तरह से मिस. निधी कलहोतरा, पी.सी.एस. को
एस.बी.एस. नगर जिले के नगर कौंसिल बलाचौर और नगर पंचायत महलपुर जिला
होशियारपुर के लिए, तजिंदरपाल सिंह पी.सी.एस. को तरन तारन जिले की नगर
पंचायत खेमकरन के लिए, मनदीप झलर, पी.सी.एस. को श्री मुक्तसर साहिब
जिले के बरीवाला के लिए और पठानकोट जिले के नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह के
लिए सत्कार सिंह बल, पी.सी.एस. को निगरान नियुक्त किया गया है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope