पंचकूला। साध्वी से
यौन शोषण के आरोपों में फंसे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख रामरहीम सिंह के
खिलाफ अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में अदालत ने
रामरहीम को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों
से पेश नहीं हो सके। अब इस मामले में अदालत 25 अगस्त को फैसला सुनाएगी। इस
दिन राम रहीम सिंह को अदालत में पेश होने को कहा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीबीआइ
अदालत द्वारा मामले में आज फैसला सुनाए जाने की संभावना थी। इसके मद्देनजर
केंद्र, हरियाणा और पंजाब सरकारें अलर्ट हो गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय
के उच्च अधिकारियों ने हरियाणा और पंजाब के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
करने के बाद दोनों राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।
केंद्रीय
गृह सचिव के निर्देश पर हरियाणा और पंजाब के पुलिस महानिदेशक बृहस्पतिवार
को उनके साथ बैठक करने के लिए दिल्ली पहुंचे। वहां बैठक के दौरान दोनों
राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ और फैसला आने की
स्थिति में हालात बिगडऩे पर उससे निपटने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान
पंजाब व हरियाणा ने केंद्र से पैरा मिल्ट्री फोर्स की कंपनियां मांगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope