चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने बब्बर खालसा अंतर्राष्ट्रीय (बीकेआई) के आतंकी जगतार सिंह तारा को उम्रकैद की सजा सुनाई। उसे एक दिन पहले ही 1995 में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया था। बेअंत सिंह और 17 अन्य को 'मानव बम' दिलावर सिंह ने खुद को उड़ा कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना 31 अगस्त 1995 को भारी भरकम सुरक्षा वाले पंजाब सचिवालय परिसर की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बुरैल जेल में उच्च सुरक्षा के बीच आयोजित की गई विशेष अदालत ने यह सजा सुनाई।
बीकेआई के तीन आतंकी तारा, जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भौरा और सहयोगी देवी सिंह उच्च सुरक्षा वाली बुरैल जेल में 104 फीट लंबी सुरंग बनाकर 21-22 जनवरी 2004 में यहां से भाग निकले थे।
हवारा और भौरा को सुरक्षा एजेंसियों ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तारा उनकी पहुंच से बाहर था। जेल तोड़कर भागने के 11 साल बाद उसे जनवरी 2015 में थाईलैंड से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
--आईएएनएस
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope