पठानकोट। गुरदासपुर की लोकसभी सीट से
एमपी रहे फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने भाजपा की
हार पर दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में भाजपा का गढ़ टूटना दुखद है। साथ ही यह
कहते हुए अपना दर्द बयान कर दिया कि उन्हें भाजपा का टिकट मिलता तो परिणाम
अलग आते। कविता इस सीट के लिए टिकट मांग रही थी लेकिन एेन वक्त पर पिछड़
गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि वह बहुत दुखी हैं। विनोद खन्ना ने
गुरदासपुर में चुनाव जीत कर कांग्रेस के गढ़ को तोड़ा था और इसे भाजपा का गढ़
बनाया था। यह गढ़ टूटना चिंताजनक है।कविता
खन्ना ने कहा कि वह बीत चुका है, लेकिन अब हम सभी को मिलजुल कर काम करना
होगा। पार्टी को पहले की जगह पर लेकर आना होगा।
कविता खन्ना ने एक सवाल के जबाव में कहा
कि वैसे तो अब इस बात का कोई मतलब नहीं कि टिकट उन्हें दिया गया होता तो
चुनाव परिणाम क्या होता। उन्होंने पार्टी से यह ज़रूर कहा था कि टिकट उन्हें
दिया जाए तो वह चुनाव जीत कर सीट पार्टी की झोली में डालेंगी। कविता ने
कहा कि वह पिछले कई दिनों से पठानकोट इसलिए नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।
अब स्वास्थ्य थोड़ा ठीक है।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope