पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में गुरुवार रात एक संदिग्ध को पकडा है। इस संदिग्ध को माधोपुर आर्मी एरिया से पकडा गया है। इस संदिग्ध को आर्मी ने पकडा और पूछताछ करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस इस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह संदिग्ध आर्मी एरिया में घूम रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार पकडा गया यह शख्स बिहार का रहने वाला हो सकता है। ज्ञातव्य है कि कल भी पठानकोट में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकडा था। ये तीनों युवक असम के रहने वाले हैं।
संदिग्ध बैग मिलने के बाद अलर्ट है पुलिस और आर्मी:
ज्ञातव्य है कि हाल ही में पठानकोट में दो संदिग्ध बैग मिले थे। ये बैग मैमून कैंट के पास मिले थे। इन बैगों में सेना की वर्दियां मिली थी, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया था।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope