लुधियाना। पहले तो दो युवकों ने एक युवती से दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक
पहुंचा तो दोनों जेल गए। सजा से बचने के लिए एक ने युवती से शादी कर ली और
जब केस वापस हो गया तो अनबन होने लगी। युवती ने फिर दोनों भाईयों पर केस
दर्ज करा दिया।
कैलाशनगर में रहने वाले एक युवक को उसके पिता
ने शादी के बाद घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह अपने ससुराल में घर
जमाई बनकर रहने लगा। वहीं उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराब तथा सिगरेट पीती
है। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी पत्नी ने फिर से दोनों भाइयों पर
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस के पास शिकायत दे दी। अब उसके
परिवार को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है। पिछले दिनों युवती ने
लक्कड़ पुल फ्लाई ओवर से कूदने की भी कोशिश की।
दूसरी युवती ने भी लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
युवक
के पिता ने बताया कि उसके बेटे पर एक अन्य युवती ने भी दुष्कर्म का आरोप
लगाया है। युवती ने उसकी बहू के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसे
आशंका है कि उसकी बहू व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दूसरी युवती मिली हुई
हैैं। उसने में मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
युवती ने आरोप नकारे
दुष्कर्म
का आरोप लगाने के बाद शादी रचाने वाली युवती ने आरोपों को निराधार बताया
है। युवती के मुताबिक दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर उसे पांच लाख देने का
प्रलोभन दिया गया था। बाद में खुद शादी करने बात की। अपना केस खत्म करने
के लिए एक अन्य युवती को खड़ा कर दिया। जिसने उसके भाई समेत तीन लोगों के
खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करा दिया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope