लुधियाना।
शादी के लिए अच्छा दूल्हा दिखाने के बहाने एक युवक जानकार युवती को ले
गया। बाद में उससे दुष्कर्म करता रहा। आखिर में परिजनों ने युवती को तलाश
कर युवक को गिरप्तार कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक परिवार बेटी के शादी को लेकर परिवार इधर-उधर रिश्ते तलाश
रहा था। इसी दौरान उनके किसी जानकार युवक ने बताया कि उनकी नजर में एक
बढ़िया रिश्ता है। उसने कहा कि लड़के वाले लड़की को देखना चाहते हैं, इसलिए
वह बेटी को उसके भेज दें। परिवार मान गया। युवक उसे अपने साथ ले गया और
हवस का शिकार बना दिया।युवती ने बताया
कि युवक उसे लड़का दिखाने के बहाने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित अपने जानकार के
घर ले गया। इसके बाद उसने उसे बंधक बना दिया और कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
उधर, लड़की के परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चल पाया।काफी
दिनों के बाद उन्हें पता चला कि युवक लड़की को मंडी गोबिंदगढ़ ले गया है।
वह वहां पहुंचे तो लड़की ही हालत देखकर उससे पूछताछ की। पीड़िता के बयान पर
थाना पीएयू में हैबोवाल निवासी राजबीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope