• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यातायात नियम तोडऩे पर तीन साल में गई 178 लोगों की जान

Traffic rules life went 178 people in three years to break - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों पालन नहीं किए जाने से रोजाना कई जानें जा रही हैं। जिले की बात की जाए तो विभिन्न सडक़ हादसे के दौरान 3 सालों में 178 लोगों की जान चली गईं। करीब 457 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। साल 2014 में 84 लोगों की मौत सडक़ हादसे में हुई। भलेही सडक़ हादसों में होने वाली मौतों का ग्राफ पहले से कम हुआ है, लेकिन हादसे थमे नहीं हैं। साल 2015 में 49 लोग और साल 2016 में 45 लोग सडक़ हादसे में मारे गए। ये आंकड़ा पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड से संबंधित है। असल में कई हादसे ऐसे भी हैं, जिनका रिकार्ड पुलिस में दर्ज नहीं हुआ। सबसे ज्यादा हादसे हमीरा से ढिलवां तक 5-6 किलोमीटर जीटी रोड हुए जिसका कारण इस रोड का टू वे होना रहा। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक रोजाना दो हादसे इस सडक़ पर अक्सर हो रहे हैं। पिछले तीन साल में दो पहिया वाहन से 73 लोगों की जान गई। सडक़ हादसों में 121 चौपहिया वाहन दुघर्टनाग्रस्त हुए और 79 लोगों की जान गई। दुनिया में हर साल 13 लाख सडक़ दुघर्टनाएं होती हैं। इनमें से अकेले भारत में ही 5 लाख से ज्यादा हादसे होते हैं। इन हादसों में हर दिन 400 लोगों की जान जाती है। दुनिया में कुल होने वाली मौतों में संख्या के लिहाज से सडक़ दुघर्टनाएं 9वीं सबसे बड़ी वजह है। ट्रेफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने बताया कि हादसे अक्सर ट्रेफिक नियमों की लापरवाही से होते हैं। ज्यादातर वाहन चालक रात के समय शराब पीकर वाहन चलाते हुए हादसे का शिकार होते हैं। किसी को कौन से हाथ चलना है, कैसे रोड क्रास करनी है, डीपर कब लगाना है। इसकी जानकारी नहीं होने से हादसे होते हैं। हैलमेट पहनना भी जरूरी है। कुछ वाहन चालक हैलमेट इस्तेमाल नहीं करते। वाहन चालकों को ट्रेफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तीन साल में 43 हजार 893 लोगों का चलान काट कर करोड़ों रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। फिर भी लोग यातायात नियमों को नहीं मान रहे हैं। आए दिन हो रहे सडक़ हादसे होना भी ट्रेफिक नियमों की कमी ही बताई जा रही है। आंकडे बताते हैं कि साल 2014 में 7251 चालान कोर्ट में पेश हुए, जिनका कोर्ट ने 29 लाख 88 हजार रुपए जुर्माना वसूला। 6499 चालान मौके पर किए गए, इसका 20 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। साल 2015 में 8643 चलान कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 70 लाख 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला। 8225 चलान मौके पर किए गए हैं। इसका 25 लाख 60 हजार रुपए जुर्माना वसूला। साल 2016 में 6731 चालान कोर्ट में पेश हुए। इसका कोर्ट ने 49 लाख 66 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूला। 6544 चलान मौके पर किए गए हैं। इसका 20 लाख 57 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traffic rules life went 178 people in three years to break
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traffic rules, life went, 178 people, in three years, to break, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved