कपूरथला। पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेसी विधायक दल के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस विधायक दल के आठ नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें विधानसभा हलका सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा को विधायक दल का महासचिव नियुक्त किया है। विधायक चीमा के महासचिव बनने पर हलका सुल्तानपुर लोधी के समूह कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रविवार को विधायक को उनके घर सुल्तानपुर लोधी में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान आसा सिंह विर्क, ब्लॉक प्रधान मुखत्यार सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदरजीत सिंह, नरिंदर सिंह जैनपुर, दीपक धीर, संजीव कुमार मरवाहा, लक्की नैयर, जतिंदर सिंह, अजीतपाल सिंह बाजवा, नवदीप सिंह, जसपाल सिंह आदि ने चीमा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। जिस पद के लिए उन्हें नामजद किया है, वह उस ड्यूटी को तनदेही के साथ निभाएंगे और हलका विकास के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। चीमा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों और पंजाब सरकार द्वारा इन समारोह को मुख्य रखकर सुल्तानपुर लोधी का विकास पहल के आधार पर करवाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope