कपूरथला। जाली दस्तावेजों एवं पासपोर्ट के जरिए बच्चों को विदेश भेजने के आरोपी जिला परिषद मेंबर को मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को छापामारी करते हुए घर से दबोच लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुम्बई के अंतरर्राष्ट्रीय सहारा एयरपोर्ट की कुरला, मुंबई पुलिस की ओर से जाली दस्तावेजों की मदद से नाबालिग बच्चों को यूरोप देशों में भेजने वाले गैंग की सदस्य फातिमा फरीद अंसारी के खुलासे के बाद नामजद किए गए जिला परिषद कपूरथला के सदस्य विक्रमजीत सिंह को पकड़ने के लिए भुलत्थ पहुंची मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने भुलत्थ पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट प्रियंका शर्मा की अदालत में पेश कर 24 जून तक का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।
मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर पीआई फरतरे की अगुआई में विशेष फ्लाइट के जरिए भुलत्थ पहुंची क्राइम ब्रांच की तीन सदस्य टीम ने ट्रेप लगा कर भुलत्थ विधान सभा हलके के जिला परिषद सदस्य बिक्रमजीत सह के घर पर दबिश दी और कई दिनों बाद घर पहुंचे बिक्रमजीत सह को गिरफ्तार कर लिया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope