• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग पेटदर्द के लिए हुई थी भर्ती, अस्पताल में बच्चा हुआ

minor abdominal pain, baby born in hospital - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। नाबालिग लड़की ने रविवार रात एक बच्ची को जन्म दिया। मामले को लेकर परिजन सकते में हैं और गुस्से से आग बबूला हो रहे हैं। मामले की जानकारी रामामंडी पुलिस को दे दी गई है। देर शाम रविवार रात को रामामंडी इलाके की 15 वर्षीय लड़की ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। बच्ची नौंवी कक्षा की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक वह काफी समय से बच्ची के पेट में सोजिश, रसोली व पथरी का कारण मानते रहे और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते बच्ची का पेट काफी बढ़ गया था।

रविवार शाम उसे पेट में काफी दर्द हुई। जिसके बाद उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में महिला रोगों की माहिर डाक्टर ने उसकी जांच पड़ताल की तो गर्भ में बच्चा पाया गया और कुछ ही समय बाद उसका प्रसव हुआ और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। निजी अस्पताल ने इसके बाद जच्चा बच्चा को सिविल अस्पताल भेज दिया। जहा उसे भर्ती कर लिया गया है। सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा की एसएमओ डॉ. संगीता कपूर ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं और उन्हें स्टाफ की निगरानी में रखा गया है। इस संबंध में अस्पताल के पुलिस गाडर््स को सूचित कर दिया है। जिन्होंने आगे थाना रामामंडी में रिपोर्ट भेज दी है। इससे पहले भी पिछले वर्ष विभिन्न जिलों से सिविल अस्पताल में नाबालिग लड़कियों के प्रसव होने के दो मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-minor abdominal pain, baby born in hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, jalandhar news, minor abdominal pain, baby born in hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved